शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2010

भविष्य जानने की मूल वैदिक पद्धति "क्रिष्णमूर्ति पद्धति"

     आज ज्योतिष जगत में भविष्य जानने की अनेक पद्धतियां प्रचलन में हैं जैसे:- हस्तरेखा शास्त्र, रमल विद्या, टैरो कार्ड आदि परन्तु मूलतः भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति ही सर्वाधिक प्राचीन एंवम सत्प्रतिशत शुद्ध फ़लादेश देने में सक्षम पद्धति है जिसके विषय मे वेदों मे वर्णन है और वेदों को पाश्चात्य जगत के विद्वानो ने भी विश्व के सर्वाधिक प्रचीन ग्रन्थ माना है अतः यह प्रमाणित होता है कि भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति ही विश्व की सर्वाधिक प्राचीन पधति है जो कि मुलतः नक्षत्र आधारित है ! क्रिष्णामूर्ति पद्धति, भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति का ही विकसित स्वरूप है कारण भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति मे सर्वाधिक महत्व जिस दशा पद्धति को प्रदान किया जाता है वह विंशोत्तरी दशा पद्धति नक्षत्र आधारित है तथा क्रिष्णामूर्ति जी ने पुर्णतः विशोत्तरी दशा पद्धति के काल निर्धारण को आधार मानकर 27 नक्षत्रों का पुर्नविभाजन किया था ! यह सिद्ध है कि क्रिष्णामूर्ति पद्धति, भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति तथा विंशोत्तरी दशा का ही विकसित स्वरूप है !

      क्रिष्णामूर्ति पद्धति, भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति का ही विकसित स्वरूप है इस पद्धति मे सर्वाधिक महत्व नक्षत्रों को ही प्रदान किया जाता है ग्रह किस राशि मे स्थित है इससे अधिक पहत्वपूर्ण है कि ग्रह किस नक्षत्र में स्थित है जव कि वर्तमान समय मे ज्योतिष जगत मे नक्षत्रों को फ़लादेश मे महत्व नहीं दिया जाता है ! ज्योतिष जगत में आज भी जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उस के शुभ अशुभ का ग्यान करने के लिये जन्म नक्षत्र को ही आधार मानकर फ़लादेश किया जाता है ! आज भी किसी भी प्रकार के मुहूर्त निर्धारण मे नक्षत्रों को ही महत्व दिया जाता है  परन्तु कुण्डली के फ़लादेश के लिये नक्षत्रों को नकारा जाता है जब कि भविष्य  की घटनाओं  के कथन एंव काल निर्धारण में पूर्णतः नक्षत्र अधारित दशा पद्धति विंशोत्तरी दशा का ही प्रयोग किया जाता है !

     स्वर्गीय क्रिष्णमूर्ति जी ने विश्व की भविष्य फ़लकथन की विधाओं का अध्यन किया था , अपने गहन शोध एंव अध्यन के पश्चात यह सिद्ध कर दिया कि ज्योतिष में सर्वाधिक महत्व नक्षत्र का ही है, ग्रह अपने दशा काल में अपने नक्षत्रेश के द्वारा सूचित फ़लों को प्रदान करता है

सोमवार, 4 अक्टूबर 2010

free counters

मंगलवार, 24 अगस्त 2010

ग्रहों की शान्ती के साधारण उपाय



ज्योतिष जगत में ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिये अनेक उपाय बताये गये हैं यहां हम ग्रह शान्ती के अत्यन्त सरल उपायों के बारे मे चर्चा करेगें ! हम ग्रहों के बारे में बात करते हैं जब कि समस्त ग्रह हमारे परिवार मे उपस्थित हैं हम उनके प्रति अपने आचरण व्यवहार को सुधारलें तो कुण्डली के ग्रह अपने आप अनुकूल हो जयेंगे !

सूर्य : यदि कुन्डली मे सूर्य अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे सुर्य अर्थात पिता या पिता तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये , यदि परिवार मे पिता या पिता तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो सुर्य के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

चन्द्रमा : यदि कुन्डली मे चन्द्रमा अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे चन्द्रमा अर्थात माता या माता तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये  , यदि परिवार मे माता या माता तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !


मंगल : यदि कुन्डली मे मंगल अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे मंगल अर्थात भाई या भाईयों के तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये , यदि परिवार मे भाई या भाई तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो मंगल के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

बुध : यदि कुन्डली मे बुध अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे बुध अर्थात बहनें या बहनों के तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये , यदि परिवार मे बहनें या बहनों के तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो बुध के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

गुरू : यदि कुन्डली मे गुरू अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे गुरू अर्थात अध्यापक, धर्म आचार्य आदि या उनके  तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये, यदि अध्यापक, धर्म आचार्य आदि या उनके  तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो गुरू के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !


शुक्र  : यदि कुन्डली मे शुक्र अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे शुक्र अर्थात पत्नी या सम्पर्की लोगों से मधुर सम्बन्ध रखने चहिये, उनकी भावनाओं का सम्मान करना चहिये और उनको संन्तुष्ट और प्रसन्न रखना चहिये, यदि पत्नी या सम्पर्की लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो शुक्र के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

शनि : यदि कुन्डली मे शनि अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे शनि अर्थात परिवार य समाज के सेवक अर्थात घर के नौकर आदि से प्रेम भाव से व्यवहार करना चहिये उनकी सेवा का पूर्ण मूल्य देना चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये  यदि परिवार के सेवक अर्थात घर के नौकर आदि आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो शनि  के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

राहू :  यदि कुन्डली मे राहू अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे राहू अर्थात  दादा या दादा तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये , यदि परिवार मे  दादा या दादा तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो राहू के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

केतू :  यदि कुन्डली मे केतू अशुभ प्रभाब दे रहा हो तो परिवार मे केतू  अर्थात  नाना या नाना तुल्य लोगों का आदर सत्कार करना चहिये उनकी सेवा करनी चहिये उन्हें प्रसन्न रखना चहिये , यदि परिवार मे  नाना या नाना तुल्य लोग आपसे संन्तुष्ट रहेंगे तो केतू के अशुभ प्रभाव से आप बचे रहेंगे !

ये उपाय अनुभव किये हुए हैं इन्हे लोगों ने प्रयोग किया और पुर्ण अनुकूल फल प्राप्त हुए........



सोमवार, 19 जुलाई 2010

नव ग्रहों की शांति के सरल उपाय



नव ग्रहों की शांति के सरल उपाय:-

कुंडली में जब भी कोई ग्रह अशुभकारी होता है तो वो ग्रह अपनी दशा तथा गोचर में जातक को कष्ट प्रदान करता है जिससे निजात पाने के अनेक तरीके विद्वानों ने बताये है जिनमे से प्रमुख जो मैंने लोगो को बताये और जिनसे लोगो को फायदा हुआ है उनके बारे में यहाँ वर्णन कर रहा हूँ :-

सूर्य:- माणिक्य, ताम्र पात्र, गेहूँ, लाल चन्दन, लाल वस्त्र, का रविवार को दान करना चाहिए! प्रतिदिन प्रात: काल सूर्य को जल देना चाहिए !  "ओम ह्रां हीं सः सूर्याय नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए ! 

चंद्र:- मोती, चाँदी, चावल, दूध, श्वेत मोती, का दान सोमवार को करना चाहिए ! प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना 
चाहिए ! "ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः" मन्त्र का प्रतिदिन जप करना चाहिए !

मंगल:- मूँगा, ताम्रपात्र, मसूर की लाल दाल, लाल मूँगा, का दान मंगलवार को करना चाहिए ! यदि मंगल अधिक अशुभकारी हो तथा दुर्घटना का भय हो तो खून (रक्त) का दान किसी अंजान जरूरतमंद को करना चाहिए ! 
"ओम क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !

बुध:- पन्ना, कांसा, मूँग हरा, का दान बुधवार को करना चाहिए ! बच्चो को हरे रंग की टॉफी या अन्य सामग्री का दान करना चाहिए ! गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए ! "ओम ब्रां ब्रीं ब्रों सः बुधाय नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !

गुरु:- पुखराज, सोना, चनादाल, पीली हल्दी, धार्मिक ग्रन्थ का दान गुरुवार के दिन विद्वान एवम सात्विक ब्राम्हण को करना चाहिए !
"ओम ग्रां ग्रीं ग्रों सः गुरुवै नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !

शुक्र:- हीरा, चाँदी, चावल, श्वेत स्फटिक, स्वेत वस्त्र, इत्र का दान करना शुक्रवार को चाहिए !  
"ओम द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !

शनि:- नीलम, लोहा, उड़ददाल काला, नीलमणि, सरसों का तेल दान शनिवार को करना चाहिए ! यदि शनि अधिक अशुभकारी हो तो लोहे की कटोरी में सरसों का तेल ले कर उसमे अपने चेहरा देखने के बाद उस तेल में काले तिल दाल कर शनिवार को दान करना चाहिए !
"ओम प्रां प्रीं प्रों सः शनैश्चराय नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !

राहु:- गोमेद, सीसा, तिल काला, काला वस्त्र का दान शनिवार को करना चाहिए ! राहु अधिक अशुभकारी हो तो जिन्दा मछलियों को जल में छोड़ना चाहिए ! "ओम भ्रां भ्रीं भ्रों सः राहवे नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !
केतु:- लहसुनिया, लोहा, तिल काला,  ध्रूमवर्ण वस्त्र, का दान शनिवार को करना चाहिए ! 
"ओम स्रां स्रीं स्रों सः केतवे नमः" मन्त्र का जप करना चाहिए !


शनिवार, 17 जुलाई 2010

विंशोत्तरी दशा पद्धति तथा फलादेश


वास्तव में विंशोत्तरी पद्धति ज्योतिष जगत कि सर्वाधिक प्रचलित एवम सर्वमान्य दशा पद्धति रही है इसके बारे में भारतीय वैदिक वैज्ञानिक पराशर जी ने तो एक ग्रन्थ ही लिखा है "उडुदाय  प्रदीप" जिसे लघुपाराशरी भी कहा जाता है उदु अर्थात नक्षत्र , दाय अर्थात दशा !
ज्योतिष जगत में विंशोत्तरी दशा पद्धति से फलादेश कि प्रथा तो अत्यंत ही प्राचीन है परन्तु यदि इस पद्धति से फलादेश करने वालो कि बात करे तो उनके फलादेश के जो नियम है वो कम ही समझ में आते है मैंने अपने एक मित्र जो स्वयम एक प्रतिष्ठित ज्योतिषी है उनसे कहा कि भाई जी आपकी दशा पद्धति तो नक्षत्र आधारित है पर फलादेश का तरीका उसमे कहीं भी नक्षत्र को महत्व ही नहीं दिया जाता कारण क्या है ! वो भी बिचारे क्या करते कहने लगे हमतो लघुपाराशरी के आधार पर ही फलादेश करते है हम ने कहा  फलादेश शतप्रतिशत सही भी तो नहीं होते इस बात को उन्होंने टाल दिया ! भैया जो पद्धति नक्षत्र आधारित है उसका फलादेश राशि के आधार पर नहीं हो सकता, अरे भाई इतने नियम बना डाले कि ग्रह यहाँ हो तो ऐसा होता है यहाँ देखे तो ऐसा होता है फल ग्रह शुभ होता है फल ग्रह अशुभ होता है 
जन्म समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है उस नक्षत्र के आधार पर यह निश्चित हो जाता है कि किस ग्रह कि दशा में जन्म हुआ है !
प्रत्येक ग्रह जिस नक्षत्र में स्थित होता उस नक्षत्र स्वामी ग्रह के अनुसार फल प्रदान करता है माना कि मंगल यदि सुकर के नक्षत्र में स्थित हो तो मंगल उत्त्साह में बदल जायेगा और शुक्र जहा स्थित होगा वाहा कि बात करने लगेगा !
ग्रह जिस भाव का स्वामी होता है उस भाव कि बात कर रहा होता है परन्तु जहा स्थित होता है उस भाव में अपने स्वामित्व वाले भाव कि बात करता है !
उदाहरण के लिए मेष लग्न कि कुंडली में शुक्र दुसरे तथा सप्तम भाव का स्वामी होता है वो दुसरे तथा सप्तम भाव के विषय का फल प्रदान करेगा अब शुक्र किसी भी बहव में स्थित हो यदि वो किसी ऐसे ग्रह के नक्षत्र में स्थित हो जो ग्रह ग्यारहवे भाव में स्थित हो तो शुक्र कि दशा में लाभ ही होगा कारण शुक्र का नक्षत्र स्वामी लाभ भाव में है !
वृश्चिक लग्न कि कुंडली में शनि तृतीय एवम चतुर्थ भाव का स्वामी होकर छटे भाव भाव में केतु के नक्षत्र में स्थित है केतु ग्यार्वे भाव में है जातक कि शनि कि दसा लगते ही जातक को जर्दुस्त धन लाभ हुआ ये प्रमाण है!

रविवार, 11 जुलाई 2010

आज ११ जुलाई २०१० का सूर्यग्रहण और उसका प्रभाव - आतंकी घटनाओ का अंदेशा

आज होने वाले सूर्यग्रहण का प्रमुख प्रभाव अमेरिका में और उसके आसपास के देशो में ही रहेगा ऐसा ज्योतिषयो का कहना है खैर ये मै नहीं मानता आर्थिक मंदी अमेरिका में आई असर तो पूरे विश्व में पड़ा ही भाई सूर्य रात में अमेरिका में है कारण वहां दिन है तो भारत में जो चाँद-सितारे चमक रहे है वो उसी सूर्य के प्रकाश के कारण ही तो है अगर सूर्य कि उर्जा प्रभवित हो रही है तो असर उसका सम्पूर्ण विश्व में होगा हा कही कम तो कही ज्यादा ये माना जा सकता है , अरे भाई बेटा बीमार होगा तो माना कि मुख्य तकलीफ बेटे को होगी परन्तु बेटे कि बीमारी से कुछ न कुछ परेशानी तो पूरे परिवार को होगी ही कारण बेटे से जिसका भी सम्बन्ध है उसे तकलीफ तो होगी ही न !
सूर्य अर्थात इस ब्रम्हांड के प्रमुख शासक जो आज गुरु के नक्षत्र में गोचर कर रहा है अर्थात राजा जो अपने अधिकार क्षेत्र में है उसकी उर्जा का ह्रास हो रहा है प्रमुख बात यह है कि सूर्य मिथुन राशि में है तथा उसकी द्रष्टि भी धनु राशि में है अर्थात अधिकार के क्षेत्र में अर्थात इस सूर्य ग्रहण का प्रमुख प्रभाव यह है कि विश्व एक बार फिर से मंदी के दौर का सामना करेगा विश्व में सरकारों द्वारा मंदी को नियंत्रित करने के लिए चलाई जा रही योजनायें एक बार फिर से बेकार साबित होंगी !
राजा कि परेशानी अर्थात जनता परेशान कही बाढ़ से तो कही सुखे से जनता तो परेशान होगी ही !

मंगलवार, 11 मई 2010

नक्षत्र हैं क्या ?


 नक्षत्र हैं क्या ?

आज समाज में सबसे बड़ा प्रश्न यह है की आखिर  ज्योतिष है क्या तो सबसे पहले मै यह स्पष्ट करना चाहूँगा की ज्योतिष कोई जादू, तंत्र, सिद्धि,टोना टोटका आदि नहीं है यह एक गणितीय विज्ञानं है जिसके निश्चत सिद्दांतो द्वारा हम ब्रम्हांड की ईश्वरीय रचित उस नियंत्रण प्रणाली को समझ कर भविष्य की घटनाओ की कल्पना कर सकते है अब समझना यह है की ग्रह, नक्षत्र, उपग्रह आदि है क्या इनकी क्या जरुरत थी !
परमात्मा अर्थात वह शक्ति जिसने इस ब्रम्हांड की रचना की, किसी भी तंत्र, समूह या प्रणाली की रचना करना आसान है उसको नियंत्रित करना उत्यंत कठिन है उसके लिए ही परमात्मा को सर्वप्रथम इस ब्रम्हांड की रचना करनी पड़ी जो एक ऐसा तंत्र/प्रणाली थी जिसके अपने निश्चित सिद्धांत है जैसे ब्रम्हांड के बारे में कहा जाता है की अनेको ब्रम्हांड है होंगे पर अभी हम अपनी जिस आकाश गंगा में हम स्थित है उस ब्रम्हांड की बात करेंगे अन्यथा हम अपने विषय से भटक जायेंगे !

जैसा अभी हम ब्रम्हांड का जिक्र कर रहे थे ब्रम्हांड का मुख्य नियंत्रक या केंद्र सूर्य है कारण सूर्य जिसे हम ज्योतिष में ग्रह कहते है पर वह वास्तव में एक तारा है जो इस ब्रम्हांड के केंद्र में स्थित है तथा अपनी उर्जा के द्वारा ही अपने चारो ओर स्थित ग्रह पिंड आदि को अपनी उर्जा के द्वारा नियंत्रित कर रहा है तथा अन्य सभी ग्रह उपग्रह उसके चारो ओर परिक्रमा या परिभ्रमण अपने-अपने निर्धारित परिभ्रमण पथो पर एक निश्चित या निर्धारित गति से कर रहे है अब प्रश्न यह उठता है की आखिर नक्षत्र क्या है?

आइये हम इसे समझे की सबसे पहले तो ब्रम्हांड के केंद्र में सूर्य है उसके चारो ओर वृत्ताकार परिधि में अपने अपने निर्धारित भ्रमण पथो पर सभी अन्य ग्रह चक्कर लगा रहे है अर्थात मानिये की ब्रम्हांड एक संतरा है, संतरे में जहाँ बीज होते है वहां सूर्य है बीज से छिलके के मध्य के भाग में सभी ग्रह स्थित है तथा संतरे में बाहर के हिस्से में जहाँ छिलका होता है उस बहरी भाग में नक्षत्र स्थित है अब प्रश्न यह उठता है की आखिरकार नक्षत्र है क्या? संतरे के बाहर के भाग के चारो ओर जो तारे स्थित है उन्ही तारो के समूहों को वैदिक विद्यानो ने सत्ताईस सामान भागों में ठीक उसी प्रकार विभाजित किया जैसे एक संतरे की सत्ताईस फांके हों वही नक्षत्र है !

जैसा की सभी ने पढ़ा होगा की आकाश में सूर्य से भी बड़े बड़े अनेको सूर्य 
है (सूर्य अर्थात तारा जिसका अपना प्रकाश हो) जिस प्रकार सूर्य इस ब्रम्हांड में स्थित ग्रहों को नियंत्रित कर रहा है ठीक उसी प्रकार नक्षत्र भी अपने प्रकाश एवं उर्जा द्वारा ग्रहों पर अधिकार अथवा नियंत्रण रखते हैं !

अब प्रश्न यह उठता है की आज ज्योतिष जगत में लगभग सौ में से पिच्चानवे ज्योतिषी राशियों के आधार पर ही फलकथन करते है करे भी क्यों न भाई जो पद्धति प्रचिलित होगी उसी के ज्ञान होगा उसी के आधार पर काम करेंगे !

आज जब बालक का जन्म होता है तो सर्वप्रथम शुभाशुभ के ज्ञान के लिए नक्षत्र देखते है जब उस बालक का कोई संस्कार होता है तब भी नक्षत्र ही देखते है जब शादी की बात आती है तब वर-बधू का मेलापक करने के लिए नक्षत्र ही देखते है जब शादी बिदाई गृहप्रवेश की बात चलती है तब भी नक्षत्र को ही आधार माना जाता है और अंत में जब मृत्यु होती तब भी पंचक आदि नक्षत्र के आधार पर ही देखते है पर जब भी कुंडली के फलादेश करने की पद्धति की बात आती है तो नक्षत्र को कोई महत्व नहीं दिया जाता आखिरकार ऐसा क्यों ?

इसका मुख्य कारण है की मुग़ल काल में संस्कृत विद्यालयों का ध्वंश प्राचीन ग्रंथो का जला दिया जाना तथा उस काल के बाद जिन विद्वानों के पास प्राचीन वैदिक ग्रन्थ थे उन्होंने उनको अपने तक या अपने परिवार तक ही सिमित रखा जैसे आज भी भृगु - संहिता, नाड़ी ज्योतिष ग्रन्थ आदि आज ज्योतिष के विद्वानों में अन्य विषय के विद्वानों की अपेछा अधिक अहंकार एवं ज्ञान को दुसरो से छुपाकर रखने की प्रवत्ति है जिस कारण ही नक्षत्र आधारित ज्योतिष ज्ञान लुप्त हो गया था !

राशियों के बारे, बिबिलोनिया आदि की सभ्यता से राशियों का प्रचलन भारत आया था अन्यथा कल्पना कीजिये की जिस भारत को विश्व गुरु कहा जाता हो वह राशियो के आधार पर फलकथन किया जाये ,ज्योतिष के योगो की बात की जाये ! आगे भी नक्षत्र पर चर्चा की नक्षत्र कैसे प्रभाव आदि रखते है इत्यादि पर विस्तार से चर्चा हम ब्लॉग पर करेंगे तथा यदि किसी को भी उक्त विषय पर कोई भी शंका हो तो शंका शमाधन के लिए मैशेज भेज सकते है !